UP में 30 जून से झमाझम बारिश के आसार, लखनऊ और वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में मानसून की एंट्री पर आया अपडेट

UP: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस के बाद अब मानसून की औपचारिक शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक अगले तीन दिनों में मानसून की एंट्री हो जाएगी, जिससे तापमान में

UP: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस के बाद अब मानसून की औपचारिक शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक अगले तीन दिनों में मानसून की एंट्री हो जाएगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात से मानसून पूर्वी यूपी के इलाकों में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे यह पूरे प्रदेश में फैलेगा। 30 जून से लखनऊ, वाराणसी और अन्य शहरों समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।

इस बारिश से उन इलाकों में काफी राहत मिलेगी जहां पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। मानसून के आने से खेती-किसानी के कामों में भी तेजी आएगी और मौसम खुशनुमा हो जाएगा।