UP में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 से 22 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

UP : उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य में गर्मी और उमस का दौर अब खत्म होने वाला है क्योंकि मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने 17 जुलाई से 22 जुलाई 2026 के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी

UP : उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य में गर्मी और उमस का दौर अब खत्म होने वाला है क्योंकि मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने 17 जुलाई से 22 जुलाई 2026 के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से अगले सात दिनों तक पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी इलाकों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश की शुरुआत पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश से होगी और अगले 48 घंटों में इसका असर मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैल जाएगा।

बारिश के समय और क्षेत्र को लेकर अलग-अलग अनुमान हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 21 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 से 18 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होगी और 19 से 21 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। अंबेडकर नगर में 75 मिमी, हमीरपुर में 54 मिमी, मथुरा में 44 मिमी, अयोध्या में 42 मिमी और गोरखपुर में 38 मिमी बारिश हुई। हालांकि, 16 जुलाई को किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट नहीं था, जिससे कई जगहों पर उमस बनी रही, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है।