UP में 29 जून से बदलेगा मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश के संकेत, फिलहाल 2 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट
UP: उत्तर प्रदेश के लोग इन दिनों भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है कि 29 जून से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। हालांकि, अगले दो दिनों तक लोगों को कड़ी धूप और लू का सामना करना पड़ेगा, ज
UP: उत्तर प्रदेश के लोग इन दिनों भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है कि 29 जून से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। हालांकि, अगले दो दिनों तक लोगों को कड़ी धूप और लू का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए IMD ने अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लखनऊ केंद्र के मुताबिक, 27 और 28 जून को लखनऊ और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी बनी रहेगी। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और लू चलने की पूरी संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ इलाकों में लू का असर रहेगा।
राहत की बात यह है कि 29 जून से मौसम का मिजाज बदलेगा। लखनऊ समेत मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाएंगे और बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 जून से वर्षा का नया दौर शुरू होगा, जिससे तापमान में 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आ सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले तीन-चार दिनों में यूपी में प्रवेश करने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।
30 जून से 2 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी। पूर्वी यूपी के कई इलाकों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
लखनऊ के अलावा गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बरेली, हाथरस, बहराइच, संत कबीर नगर, गोरखपुर, फुरसतगंज, फतेहपुर, मऊ, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, कानपुर और औरैया जैसे जिलों में 29 जून से 1 जुलाई के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक पश्चिमी यूपी के मुकाबले थोड़ी पहले हो सकती है।