UP में मानसून हुआ कमजोर, फिर भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया Yellow Alert

UP: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ रही है, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला अब भी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 14 से 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए &#

UP: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ रही है, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला अब भी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 14 से 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दक्षिणी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है, जिससे मौसम की सक्रियता कम होगी। इसके बावजूद कई जिलों में बारिश होती रहेगी। लखनऊ में दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कानपुर में उमस के साथ तेज हवाएं और मध्यम बारिश की संभावना है। वाराणसी में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है और गोरखपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है।

अलर्ट का प्रकार प्रभावित जिले
भारी बारिश (Yellow Alert) सहारनपुर, ललितपुर, सोनभद्र, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, जालौन, हमीरपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर
बारिश और गरज-चमक पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, जौनपुर, चन्दौली, मऊ, देवरिया, बलिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और शामली

मानसून कमजोर पड़ने की वजह से लखनऊ और पूर्वी यूपी के जिलों में उमस बढ़ सकती है, जिससे लोगों को बेचैनी होगी। मौसम विभाग ने बताया कि 12 अगस्त से प्रदेश में मौसम की सक्रियता और कम होगी, हालांकि 13 और 14 अगस्त को भी कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

किसानों के लिए भी जरूरी सलाह जारी की गई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए खेतों में जल निकासी का इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा गया है। साथ ही, बिजली चमकने और गरज के समय खेतों में काम न करने की सलाह दी गई है।