UP में मानसून की रफ्तार बढ़ी, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में भी बरसेंगे बादल
UP: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी
UP: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि राजधानी लखनऊ में हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 जुलाई को प्रदेश के 68 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 से 10 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, एटा, झांसी, ललितपुर, संभल, बदायूं, कासगंज, हाथरस और फिरोजाबाद जैसे जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मथुरा में रात भर हुई जोरदार बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।
राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहाँ 8 जुलाई को रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके अलावा कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या में भी मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मानसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी। यहाँ 7, 10 और 13 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। 9 और 10 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मिर्जापुर और हमीरपुर में 120 मिमी और लखीमपुर खीरी में 114 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
IMD ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि बारिश और बिजली कड़कने के समय पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी स्थितियों के प्रति भी सतर्क रहने को कहा गया है।