UP में मौसम का मिजाज बदलेगा, गुरुवार से पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, 42 जिलों में अलर्ट

UP: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम होने के बाद अब एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। खासकर पूर्वी यूपी के लोगों को गुरुवार से भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में अगले दो दि

UP: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम होने के बाद अब एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। खासकर पूर्वी यूपी के लोगों को गुरुवार से भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में अगले दो दिन तक उमस बनी रहेगी, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 11 अगस्त को प्रदेश के 42 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को लखनऊ में धूप खिलेगी और उमस रहेगी, लेकिन बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश की 40-50% संभावना है। वहीं गुरुवार को यह संभावना बढ़कर 45-65% तक हो जाएगी।

बुंदेलखंड और दक्षिण-पश्चिमी यूपी में मानसून का असर ज्यादा रहेगा। IMD ने आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई है। सोमवार को ललितपुर में सबसे ज्यादा 111 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सहारनपुर में 85.4 मिमी और प्रयागराज में 32 मिमी बारिश हुई।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्नदाब की स्थिति बन रही है। इस वजह से 13 और 14 अगस्त को प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होगा। गुरुवार से रविवार तक राज्य के करीब 45 जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं।

अगर पिछले समय की बात करें तो 1 जून से 10 अगस्त तक यूपी में सामान्य से 21% कम बारिश हुई है। अगस्त महीने के लिए लखनऊ में अधिकतम तापमान 29°C से 36°C और न्यूनतम तापमान 25°C से 28°C के बीच रहने का अनुमान है।