UP के 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; लखनऊ समेत कई शहरों में झमाझम बारिश की चेतावनी

UP: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के 60 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी और साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने क

UP: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के 60 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी और साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सिलसिला 31 जुलाई तक जारी रह सकता है।

India Meteorological Department (IMD) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे बिजली कड़कने और तूफान आने का भी खतरा है।

मौसम विभाग ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, बदायूं, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, कन्नौज, कुशीनगर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया जैसे जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट दिया है। बरेली और बलरामपुर जैसे जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है।

क्षेत्रीय मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून की गतिविधि जो पहले कमजोर थी, वह 27 जुलाई से फिर तेज हो गई है। आने वाले दिनों में यानी 28 जुलाई से 1 अगस्त तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश का दौर बना रहेगा।

प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। जलभराव वाले इलाकों, पुराने मकानों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहने को कहा गया है। बाढ़ और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।