UP में भारी बारिश का अलर्ट, 30 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, लखनऊ समेत 65 जिलों में झमाझम बारिश

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लखनऊ समेत राज्य के लगभग 65 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने यानी वज्

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लखनऊ समेत राज्य के लगभग 65 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने यानी वज्रपात की चेतावनी जारी की है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

गाजियाबाद और मेरठ में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। मेरठ में सामान्य से 194% और मुजफ्फरनगर में 191% अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक ज्यादातर जिलों में बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। लखनऊ के क्षेत्रीय मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 13 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। हालांकि, 15 जुलाई से मानसून कमजोर पड़ सकता है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ सकती है।

भारी बारिश के कारण निचले इलाकों और अंडरपास में पानी भरने की समस्या हो सकती है। कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने, बिजली कटौती और ट्रैफिक जाम जैसी दिक्कतें आ सकती हैं। साथ ही नई फसलों और बागवानी पर भी मामूली असर पड़ सकता है। IMD ने लोगों को सलाह दी है कि भारी बारिश और बिजली कड़कने के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें।

विशेष सतर्कता वाले जिले (भारी बारिश) अन्य प्रभावित मुख्य जिले
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, बलरामपुर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर गाजियाबाद, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, एटा, मैनपुरी, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज