UP में भीषण गर्मी का कहर, Lucknow और Kanpur समेत 39 जिलों में Heatwave का Yellow Alert

UP: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। लखनऊ और कानपुर जैसे बड़े शहरों में लोग तपती धूप और लू से परेशान हैं, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की उम्मीद है जिससे लोगों को थोड़

UP: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। लखनऊ और कानपुर जैसे बड़े शहरों में लोग तपती धूप और लू से परेशान हैं, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की उम्मीद है जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

India Meteorological Department (IMD) ने वाराणसी, बांदा, प्रयागराज और झांसी समेत राज्य के 39 जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया है। यह चेतावनी 22 जून और उसके बाद के दो दिनों के लिए दी गई है। पूर्वी यूपी में अगले 4-5 दिनों तक लू का असर बना रह सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 30°C रहने की संभावना है, वहीं कानपुर में यह 43°C तक जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में 21-22 जून और फिर 25-27 जून के बीच छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट मोहम्मद दानिश ने बताया कि इस बार रात के तापमान में भी असामान्य बढ़ोतरी देखी गई है। जानकारों का मानना है कि El Niño के प्रभाव के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे गर्मी बढ़ गई है।

मानसून की बात करें तो यह फिलहाल यूपी-बिहार बॉर्डर के महाराजगंज के पास रुका हुआ है। उम्मीद है कि 23 जून से मानसून आगे बढ़ेगा और 25 जून तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। इससे पहले 22 जून से प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों की बात करें तो बांदा सबसे गर्म रहा जहां तापमान 42.6°C दर्ज किया गया। इसके बाद प्रयागराज 42.5°C, वाराणसी 42.4°C और कानपुर 42.3°C रहा।