UP के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 30 से 61 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

UP: उत्तर प्रदेश के कई शहरों और गांवों में आज यानी 30 जुलाई को मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मानसून सक्रिय होने की वजह स

UP: उत्तर प्रदेश के कई शहरों और गांवों में आज यानी 30 जुलाई को मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मानसून सक्रिय होने की वजह से राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम का असर दिखेगा।

IMD के मुताबिक, लखनऊ, मेरठ, आगरा, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद और सोनभद्र जैसे जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। लखनऊ मंडल में कहीं-कहीं बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो कुछ जगहों पर 50 किमी तक पहुंच सकती है। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 61 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि कई इलाकों में जलभराव और लोकल लेवल पर बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

जहां तक स्कूलों की बात है, 29 जुलाई तक राज्य स्तर पर छुट्टी का कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया था। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने जिला प्रशासन या स्कूल से ताजा अपडेट लेते रहें।