UP के 14 जिलों में भारी बारिश का Yellow Alert, लखनऊ समेत कई शहरों में कल बरसेंगे बादल
UP: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आने वाले दिनों में बारिश का दौर और तेज होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और लखनऊ मौसम केंद्र ने 10 अगस्त को राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
UP: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आने वाले दिनों में बारिश का दौर और तेज होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और लखनऊ मौसम केंद्र ने 10 अगस्त को राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है।
लखनऊ की बात करें तो कल दोपहर के समय गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 12 बजे बारिश की संभावना 83% है, जो दोपहर 3 बजे तक बढ़कर 95% तक जा सकती है। रात के समय हल्की बारिश या छींटे पड़ सकते हैं। शहर का अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
भारी बारिश की चेतावनी वाले जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली जैसे इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा और 13 व 14 अगस्त को भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
प्रशासन और मौसम विभाग ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे जलभराव वाले रास्तों से बचें और बिना जरूरी काम के यात्रा न करें। बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने खेतों में पानी की निकासी का सही इंतजाम करें ताकि फसलों को नुकसान न पहुंचे।