UP में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ और बनारस समेत कई जिलों में आफत की बारिश की चेतावनी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब अपने चरम पर है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने रविवार, 12 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब अपने चरम पर है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने रविवार, 12 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ दिया गया है। जहां कुछ इलाकों में भीषण बारिश का खतरा है, वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।

मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक, अगले 48 घंटों के भीतर पूरे प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या समेत 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बाराबंकी, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, हरदोई और रायबरेली में भी भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

NCR के इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी गरज-चमक के साथ बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने लोगों को सलाह दी है कि वे भारी बारिश और बिजली कड़कने के दौरान जलभराव वाले और बाढ़ संभावित इलाकों में जाने से बचें।

प्रशासन की तैयारी की बात करें तो प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों की पहचान कर वहां साफ-सफाई, पीने के पानी और दवाओं का प्रबंध किया गया है, साथ ही SDRF और NDRF की टीमों को तैनात रखा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जान-माल और पशुओं के नुकसान का तुरंत आकलन किया जाए। उन्होंने कहा है कि प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए और वरिष्ठ अधिकारी खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मदद पहुंचाएं।