UP में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 80 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 70 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। नोएडा से लेकर लखनऊ तक भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 80 जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, जिसस

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। नोएडा से लेकर लखनऊ तक भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 80 जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी भारत में मानसून काफी सक्रिय है। इस वजह से अगले 4 से 5 दिनों तक यूपी में बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के तेज होने के कारण यह स्थिति बनी है।

IMD ने 12 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां बेहद भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए 21 जुलाई से 25 जुलाई तक येलो अलर्ट दिया गया है। राज्य के कई हिस्सों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है।

भारी बारिश के कारण पिछले दो दिनों से कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखी गई है। दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) बना हुआ है, जो इस मौसम को और ज्यादा प्रभावित कर रहा है। हालांकि, इस बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें नोएडा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा, मैनपुरी, एटा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, संभल, सहारनपुर, हापुड़, कानपुर, कन्नौज, झांसी, ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कासगंज, सीतापुर, हरदोई, बुलंदशहर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, चंदौली, आजमगढ़, सोनभद्र और बस्ती शामिल हैं।

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और आधिकारिक अपडेट्स पर नजर रखने को कहा गया है ताकि जलभराव और तेज हवाओं से होने वाले जोखिमों से बचा जा सके।