UP में दो डंपरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक, कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हादसा
UP/Unnao: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवाबगंज इलाके में दो डंपरों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक डंपर का केबिन पूरी तरह पिचक गया और च
UP/Unnao: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवाबगंज इलाके में दो डंपरों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक डंपर का केबिन पूरी तरह पिचक गया और चालक उसके अंदर ही फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने के प्रयास किए गए। इस घटना से हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ।
उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में 20 जून को भी एक गंभीर हादसा हुआ था। उस समय नवाबगंज टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी थी। उस दुर्घटना में कानपुर के बिधनू निवासी चालक जीतू की मौत हो गई थी और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस हादसे के बाद हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिसे हटाने में पुलिस को दो घंटे की मेहनत लगी थी।