UP : उत्तर प्रदेश के तकनीकी संस्थानों से निकलने वाले युवा अब सिर्फ डिग्री लेकर नहीं बैठेंगे। सरकार उन्हें सीधा उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी में है। इसी मकसद से मंगलवार को लखनऊ में प्राविधिक शिक्षा मंत्री
UP : उत्तर प्रदेश के तकनीकी संस्थानों से निकलने वाले युवा अब सिर्फ डिग्री लेकर नहीं बैठेंगे। सरकार उन्हें सीधा उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी में है। इसी मकसद से मंगलवार को लखनऊ में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने विभागीय अधिकारियों और डिलाइट के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की।
छात्रों के लिए क्या होगा नया और क्या बदला
मंत्री आशीष पटेल ने निर्देश दिए हैं कि छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिले। अब सिविल इंजीनियरिंग के छात्र एक्सप्रेसवे, टनल और डैम वाली जगहों पर जाएंगे। वहीं मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को ईवी (EV) यूनिट्स और फैक्ट्रियों में ले जाया जाएगा। सरकार एक ऐसा प्रस्ताव तैयार कर रही है जिससे हर छात्र के लिए कम से कम दो इंडस्ट्रियल विजिट करना जरूरी होगा।
रोजगार के लिए किन कंपनियों का मिल रहा साथ
युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए सरकार ने बड़ी कंपनियों से हाथ मिलाया है। Naukri.com उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए एक अलग लैंडिंग पेज बना रहा है ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर काम मिल सके। वहीं Infosys के साथ मिलकर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। विभाग के प्लेसमेंट पोर्टल पर अब तक 8,000 से ज्यादा छात्र जुड़ चुके हैं।
किन सेक्टरों पर है सरकार का खास फोकस
यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए सरकार ने कुछ खास क्षेत्रों को चुना है। इसमें डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर, ईवी सेक्टर और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) शामिल हैं। तकनीकी संस्थानों को इसी तरह तैयार किया जा रहा है कि वहां से निकलने वाले छात्र इन आधुनिक उद्योगों की जरूरतों को पूरा कर सकें और उन्हें आसानी से रोजगार मिल सके।
Frequently Asked Questions (FAQs)
तकनीकी छात्रों के लिए इंडस्ट्रियल विजिट क्यों जरूरी की जा रही है?
ताकि छात्र केवल डिग्रीधारी न बनें बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक और इंडस्ट्री का व्यावहारिक अनुभव मिले, जिससे वे सीधे रोजगार और उद्यम से जुड़ सकें।
रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार ने किन कंपनियों के साथ साझेदारी की है?
सरकार ने Naukri.com के साथ स्थानीय रोजगार के लिए स्पेशल पेज बनाने और Infosys के साथ AI आधारित पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए सहयोग किया है।