UP में मुठभेड़ के बाद बिहार का कुख्यात अपराधी लल्लन सिंह ढेर, 1.25 लाख का था इनाम

UP/Saharanpur: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सहारनपुर में हुई एक मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात अपराधी लल्लन सिंह मारा गया। लल्लन सिंह पर वाराणसी और चंदौली पुलिस की तरफ स

UP/Saharanpur: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सहारनपुर में हुई एक मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात अपराधी लल्लन सिंह मारा गया। लल्लन सिंह पर वाराणसी और चंदौली पुलिस की तरफ से कुल 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

यह घटना 21 और 22 जून 2026 की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की है। सहारनपुर के सरसावा-नकुद रोड के पास एसटीएफ की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध लोग आते दिखे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे लल्लन सिंह घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एडीजी अमिताभ यश और एसएसपी अभिनंदन के मुताबिक, लल्लन सिंह एक बेहद शातिर और खतरनाक अपराधी था। वह बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला था। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

लल्लन सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और खौफनाक रहा है। वह सात हत्याओं के मामलों में वांछित था, जिनमें दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड की मौत शामिल थी। इसके अलावा उसने बिहार और यूपी में कई बैंक कैश वैन लूटे थे और सरकारी हथियारों की लूट की थी। नवंबर 2022 में उसने वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारकर उनकी सर्विस पिस्टल भी लूट ली थी।

पुलिस के मुताबिक, लल्लन के दो भाई रजनीश उर्फ बउआ सिंह और मनीष सिंह भी चार साल पहले पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे, लेकिन उस समय लल्लन भागने में कामयाब रहा था। अधिकारियों का मानना है कि लल्लन सिंह के खत्म होने से यूपी और बिहार में फैले उसके बड़े आपराधिक नेटवर्क को भारी चोट पहुंची है।