Lucknow: UP राज्य महिला आयोग की बैठक, महिलाओं की शिकायतों के जल्द निपटारे और सुरक्षा पर जोर
Lucknow: गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के परिसर में सोमवार को मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य मकसद महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करना और महिला संस्थानों की व्यवस्थाओं को और बेह
Lucknow: गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के परिसर में सोमवार को मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य मकसद महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करना और महिला संस्थानों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना था। बैठक की शुरुआत अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान, अपर्णा यादव और चारु चौधरी ने दीप जलाकर की।
अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने साफ शब्दों में कहा कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि आयोग का काम सिर्फ शिकायतें दर्ज करना नहीं है, बल्कि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय और सुरक्षा दिलाना है। बैठक में उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, चारु चौधरी और कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। अंत में सदस्य सचिव रेनू तिवारी ने सभी का धन्यवाद किया।
बैठक के दौरान पिछले महीने अलग-अलग जिलों में किए गए निरीक्षणों की समीक्षा की गई। इसमें वन स्टॉप सेंटर, महिला अस्पताल, महिला जेल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और जनसुनवाई कार्यक्रमों की जांच रिपोर्ट पर चर्चा हुई। जिन कमियों को पकड़ा गया है, उनके लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजकर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
आयोग ने सरकारी योजनाओं को महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने पर भी बात की। आने वाले समय के लिए जागरूकता अभियान, निरीक्षण अभियान और जनसुनवाई कैंप लगाने की योजना बनाई गई है। साथ ही अन्य विभागों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।