UP: सपा नेता राजेंद्र चौधरी को आया दिल का दौरा, लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव और बृजेश पाठक
UP/Lucknow : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और MLC राजेंद्र चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट यानी दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार सुबह लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल
UP/Lucknow : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और MLC राजेंद्र चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट यानी दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार सुबह लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत जानने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी अस्पताल पहुंचे।
राजेंद्र चौधरी समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और उत्तराखंड के राज्य प्रभारी हैं। उनका राजनीतिक सफर 1978 में चौधरी चरण सिंह के साथ शुरू हुआ था और वे मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे। उन्होंने यूपी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के साथ-साथ जेल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के रूप में भी काम किया है।
अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और इलाज जारी है। अखिलेश यादव ने डॉक्टरों से मुलाकात कर राजेंद्र चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
अस्पताल प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। इस खबर के बाद समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता अस्पताल में जमा हो गए हैं।