UP के माध्यमिक स्कूलों में अब ऑनलाइन होगी शैक्षिक कार्यक्रमों की निगरानी, जुलाई से शुरू होगी सुविधा
UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में अब पढ़ाई और अन्य गतिविधियों की निगरानी डिजिटल तरीके से की जाएगी। जुलाई में जब स्कूल खुलेंगे, तब से शैक्षिक कार्यक्रमों और नवाचारों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू होगी। इस नई व्य
UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में अब पढ़ाई और अन्य गतिविधियों की निगरानी डिजिटल तरीके से की जाएगी। जुलाई में जब स्कूल खुलेंगे, तब से शैक्षिक कार्यक्रमों और नवाचारों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू होगी। इस नई व्यवस्था से छात्रों को शिक्षा के विभिन्न कार्यक्रमों का ज्यादा फायदा मिल सकेगा।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने इस नई पहल के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में चलने वाले शैक्षिक प्रोग्राम और नई कोशिशों पर अब ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। इसका मुख्य मकसद यह है कि समग्र शिक्षा के तहत जो भी योजनाएं चल रही हैं, उनका लाभ हर विद्यार्थी तक सही तरीके से पहुंचे।