UP में सड़क हादसे में आम व्यवसायी की मौत, लखनऊ से लौटते समय ट्रेलर से टकराई पिकअप

UP/Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र में रहने वाले एक आम व्यवसायी की सड़क हादसे में जान चली गई। यह हादसा सोमवार रात लखनऊ में हुआ जब वह आम लादकर अपने घर लौट रहे थे। इस घटना के बाद से उनके परिवार में शोक का माह

UP/Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र में रहने वाले एक आम व्यवसायी की सड़क हादसे में जान चली गई। यह हादसा सोमवार रात लखनऊ में हुआ जब वह आम लादकर अपने घर लौट रहे थे। इस घटना के बाद से उनके परिवार में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय रामनिवास के रूप में हुई है, जो शनिचरा बाजार के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, रामनिवास अपनी पिकअप गाड़ी में लखनऊ से आम लादकर संतकबीरनगर वापस आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी की टक्कर एक ट्रेलर से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामनिवास की मौके पर ही मौत हो गई।