UP में रूफटॉप सोलर का कमाल, Lucknow बना देश का नंबर-1 शहर, 17 जिले टॉप 100 में शामिल

UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश के लोग अब अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली के बिल से छुटकारा पा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश ने रूफटॉप सोलर लगाने में देश भर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री योग

UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश के लोग अब अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली के बिल से छुटकारा पा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश ने रूफटॉप सोलर लगाने में देश भर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखनऊ शहर अब सौर ऊर्जा अपनाने के मामले में पूरे देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

UPNEDA के निदेशक रविंदर सिंह ने बताया कि लखनऊ में बड़ी संख्या में घरों और संस्थानों ने सोलर पैनल लगवाए हैं, जिससे शहर ने नंबर-1 का स्थान बरकरार रखा है। वहीं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और औद्योगिक शहर कानपुर में भी लोगों ने हरित ऊर्जा को तेजी से अपनाया है। जुलाई 2026 तक उत्तर प्रदेश 7 लाख से ज्यादा आवासीय सोलर सिस्टम लगाने वाला गुजरात के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है। इससे प्रदेश में 2,371.14 मेगावाट से ज्यादा स्वच्छ ऊर्जा क्षमता तैयार हुई है।

शहर/जिला रैंक (देश में) सोलर संयंत्रों की संख्या
Lucknow 1 1,24,167
वाराणसी 10 48,829
कानपुर नगर 14 43,289
बरेली 24 28,315
आगरा 29 26,375
प्रयागराज 37 23,773
झांसी 51 18,354
रायबरेली 56 17,532
गोरखपुर 70 14,498

योगी सरकार ने मार्च 2027 तक कुल 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए साल 2025-26 में 2.65 लाख नए इंस्टॉलेशन का टारगेट तय किया गया है। इसका मतलब है कि प्रदेश में हर महीने लगभग 22,000 और हर जिले में करीब 300 सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे।

आम जनता के लिए इस योजना का सबसे बड़ा फायदा सब्सिडी है। 3 किलोवाट या उससे ज्यादा के सिस्टम पर परिवारों को 1,08,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है, जो सीधे बैंक खाते में आती है। इस योजना से हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है, जिससे साल भर में बिजली बिल की भारी बचत होगी। सरकार ने आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन और सरल रखा है ताकि लोग आसानी से इसका लाभ उठा सकें।