UP में रोडवेज बस में लगी भीषण आग, Basti टोल प्लाजा के पास 25 यात्रियों की बची जान
UP: लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से गोरखपुर जा रही एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। यह हादसा बस्ती टोल प्लाजा के पास हुआ। बस में सवार 25 यात्री मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के मुताबिक, बस क
UP: लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से गोरखपुर जा रही एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। यह हादसा बस्ती टोल प्लाजा के पास हुआ। बस में सवार 25 यात्री मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बस के डीजल टैंक में किसी तकनीकी खराबी की वजह से आग लगी थी। आग फैलते ही बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार लिया। उनकी तत्परता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी 25 यात्री सुरक्षित बच गए।
इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। सभी यात्री सही सलामत हैं और बस में लगी आग ने यात्रियों को डरा दिया था, लेकिन समय पर की गई कार्रवाई से सबकी जान बच गई।