UP के लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी किया Nowcast

Uttar Pradesh: यूपी के कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने लखनऊ और कानपुर समेत कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी है। लखनऊ केंद्र द्वारा जारी नाउकास्ट के

Uttar Pradesh: यूपी के कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने लखनऊ और कानपुर समेत कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी है। लखनऊ केंद्र द्वारा जारी नाउकास्ट के मुताबिक, लोगों को अचानक होने वाली बारिश और तेज हवाओं के लिए तैयार रहना चाहिए।

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। 17 जुलाई के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। पूर्वी यूपी में 18 जुलाई और पश्चिमी यूपी में 19 जुलाई से भारी बारिश की संभावना है। बारिश के साथ 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का भी खतरा है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे या कमजोर ढांचों के पास शरण न लें। अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

अलर्ट का प्रकार प्रभावित जिले
Red Alert (भारी बारिश और 60kmph हवाएं) लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, कन्नौज, चित्रकूट, बांदा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़
Medium to Heavy Rain (40-60kmph हवाएं) अयोध्या, अमेठी, बाराबंकी, रायबरेली, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, बरेली, बदायूं, संभल, रामपुर, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, औरैया, बलिया, मऊ, संत कबीर नगर
Light to Moderate Rain (हल्की बारिश) वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, महोबा, जालौन, मैनपुरी, एटा, कासगंज, कुशीनगर, देवरिया, पीलीभीत, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर