UP में अर्चना और नीलांचल समेत कई ट्रेनों के रूट बदले, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी का एक ठहराव बढ़ा

UP: उत्तर रेलवे ने लखनऊ से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। जंघई के पास रेल ट्रैक के दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से यह फैसला लिया गया है। यह बदलाव 23 जून से 30 जून 2026 तक लागू रह

UP: उत्तर रेलवे ने लखनऊ से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। जंघई के पास रेल ट्रैक के दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से यह फैसला लिया गया है। यह बदलाव 23 जून से 30 जून 2026 तक लागू रहेगा, जिससे इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, गौरा-सुवंसा-बादशाहपुर-नीभापुर-जंघई रेलखंड के करीब 27 किलोमीटर ट्रैक पर काम चल रहा है। इसी कारण ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे के सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139, NTES या आधिकारिक ऐप के जरिए ट्रेन की सही स्थिति जान लें।

प्रभावित ट्रेनों की सूची

ट्रेन का नाम नंबर
अर्चना एक्सप्रेस 12355/12356
नीलांचल एक्सप्रेस 12875
पंजाब मेल 13005/13006
बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 15119/15120
लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 24204
LTT-मऊ एक्सप्रेस 15182
नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 04210
कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 04311/04312
फिरोजपुर-पटना साहिब स्पेशल 04616

कुछ ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव किया गया है। 26 से 30 जून तक बादशाहपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म न होने के कारण वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी (15107), लखनऊ-बनारस इंटरसिटी (15108) और वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस (24203) अब सुवंसा स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेंगी। इसी तरह नई दिल्ली-वाराणसी (15128) और बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस (15127) का भी सुवंसा स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा। जंघई स्टेशन पर ठहराव पहले की तरह ही रहेगा।

इन ट्रेनों के सफर पर लगा ब्रेक (रद्द ट्रेनें)

  • बनारस-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन स्पेशल (55141) और वापसी ट्रेन (55142) 23 से 30 जून तक रद्द रहेंगी।
  • गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम (65117) और प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी (65118) 28 से 30 जून तक नहीं चलेंगी।