UP में RRB NTPC परीक्षा के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें, गोरखपुर और लखनऊ के बीच गोंडा होकर चलेंगी गाड़ियां

UP: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की NTPC परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए गोरखपुर और लखनऊ के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेनो

UP: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की NTPC परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए गोरखपुर और लखनऊ के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें गोंडा होकर चलेंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को सुविधा मिल सके।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार और लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने इन ट्रेनों की पुष्टि की है। इन स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 कोच और 2 SLR कोच लगाए गए हैं, जिससे कुल 12 अनारक्षित कोच होंगे। अगर जरूरत पड़ी तो रेलवे कोचों की संख्या और बढ़ा सकता है।

ट्रेन संख्या रूट समय और तारीख
05005 गोरखपुर से लखनऊ जं. 14 से 22 जून तक, दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान, शाम 5:45 बजे आगमन
05006 लखनऊ जं. से गोरखपुर 13 से 21 जून तक, शाम 6:15 बजे प्रस्थान, रात 11:55 बजे आगमन
05031 गोरखपुर से लखनऊ जं. 13 से 21 जून तक संचालित
05032 लखनऊ जं. से गोरखपुर 14 से 22 जून तक संचालित

ये ट्रेनें खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी और बादशाहनगर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। रेलवे ने छात्रों की मदद के लिए रेल वन ऐप और हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया है, जिसका इस्तेमाल किसी भी सहायता के लिए किया जा सकता है।