UP में बारिश की वजह से दरोगा भर्ती की दौड़ टली, गोरखपुर की जगह अब लखनऊ में होगा फिजिकल टेस्ट

UP/Gorakhpur: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को लेकर एक जरूरी बदलाव किया है। गोरखपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण वहां होने वाली दौड़ को र

UP/Gorakhpur: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को लेकर एक जरूरी बदलाव किया है। गोरखपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण वहां होने वाली दौड़ को रद्द कर दिया गया है। अब यह परीक्षा लखनऊ में आयोजित की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और सफर के हिसाब से बदलाव करना होगा।

बोर्ड के मुताबिक, गोरखपुर की 26वीं वाहिनी PAC में 29 और 30 जून को होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा अब नहीं होगी। यह फैसला प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए लिया गया है ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। UPPRPB ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों का सेंटर गोरखपुर था, उनकी परीक्षा अब लखनऊ में होगी।

इस बदलाव के बाद बोर्ड ने प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड (Revised Admit Card) जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नए एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और लखनऊ के परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से देख लें। पहले इस भर्ती के लिए 29 जून, 30 जून और 1 जुलाई (रिजर्व डे) की तारीखें तय की गई थीं और एडमिट कार्ड 23 जून को ही जारी हो चुके थे।

अभ्यर्थी अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।