UP में प्रशासनिक फेरबदल, 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, निधि पांडेय बनीं लखनऊ की नई एसडीएम
UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। शासन ने कुल 7 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार का कहना है कि इन बदलावों का मुख्य मकसद सरकारी कामों में तेजी लाना और फील्ड में ब
UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। शासन ने कुल 7 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार का कहना है कि इन बदलावों का मुख्य मकसद सरकारी कामों में तेजी लाना और फील्ड में बेहतर तालमेल बनाना है ताकि प्रशासनिक व्यवस्था और मजबूत हो सके।
नियुक्ति एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में लखनऊ, आजमगढ़, बलरामपुर, बांदा, बरेली, प्रयागराज और गोरखपुर जैसे जिलों के अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है।
| अधिकारी का नाम | नई तैनाती/पद |
|---|---|
| निधि पांडेय | एसडीएम, लखनऊ |
| ज्योति राय | अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल |
| संदीप केला | अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बलरामपुर |
| दिनेश चंद्र | नगर मजिस्ट्रेट, बांदा |
| दिव्या ओझा | अपर जिलाधिकारी न्यायिक, बरेली |
| विनय कुमार सिंह | नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर |
| उत्कर्ष श्रीवास्तव | नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज |