UP को मिले 7 नए PCS अधिकारी, लखनऊ समेत कई जिलों में तैनाती, देख लीजिए पूरी लिस्ट
UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार सुबह प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सरकार का मकसद जिलों के कामकाज को और अधिक गतिशील बनाना और फील्ड में बेहतर तालमेल बिठाना है। माना
UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार सुबह प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सरकार का मकसद जिलों के कामकाज को और अधिक गतिशील बनाना और फील्ड में बेहतर तालमेल बिठाना है। माना जा रहा है कि शाम तक अधिकारियों की एक और नई सूची जारी की जा सकती है।
इस फेरबदल में निधि पांडेय को लखनऊ का उपजिलाधिकारी (SDM) बनाया गया है, वह इससे पहले जन भवन में कम्पट्रोलर के पद पर तैनात थीं। वहीं ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है, जो पहले बलरामपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) थीं।
| अधिकारी का नाम | नई तैनाती | पुरानी तैनाती |
|---|---|---|
| निधि पांडेय | SDM, लखनऊ | कम्पट्रोलर, जन भवन |
| ज्योति राय | अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल | ADM (वित्त एवं राजस्व), बलरामपुर |
| संदीप केला | ADM (वित्त एवं राजस्व), बलरामपुर | नगर मजिस्ट्रेट, बांदा |
| दिनेश चंद्र | नगर मजिस्ट्रेट, बांदा | SDM, बुलंदशहर |
| दिव्या ओझा | ADM (न्यायिक), बरेली | SDM, चंदौली |
| विनय कुमार सिंह | नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर | नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज |
| उत्कर्ष श्रीवास्तव | नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज | नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर |