UP को मिले 29 नए IAS अधिकारी, अलग-अलग जिलों में तैनाती; देख लीजिए नए अफ़सरों की लिस्ट

UP: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य के 29 वरिष्ठ PCS अधिकारियों को IAS संवर्ग में पदोन्नत किया गया है। मंगलवार रात नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए, जिसके बाद इन अधिका

UP: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य के 29 वरिष्ठ PCS अधिकारियों को IAS संवर्ग में पदोन्नत किया गया है। मंगलवार रात नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए, जिसके बाद इन अधिकारियों की नई तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह पदोन्नति 10 जून 2026 को दिल्ली में UPSC द्वारा आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक के बाद हुई है। इस बैठक में मुख्य सचिव SP Goyal और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। ये अधिकारी 2010 से 2012 बैच के PCS अफसर हैं, जिन्हें 2025 की चयन सूची के आधार पर यह प्रमोशन मिला है। केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की अधिसूचना के बाद यूपी के नियुक्ति विभाग ने यह आदेश जारी किए।

नए IAS अधिकारियों की तैनाती 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई है। इन्हें मंडल प्रशासन, जिला प्रशासन, विकास प्राधिकरण और चुनाव आयोग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भेजा गया है। जैसे विवेक श्रीवास्तव को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव और योगानंद पांडेय को अयोध्या का अपर जिला मजिस्ट्रेट (सिटी) बनाया गया है। वहीं प्रदीप कुमार यादव को सहारनपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।

प्रशासनिक स्तर पर केवल IAS ही नहीं, बल्कि अन्य विभागों में भी प्रमोशन हुए हैं। सचिवालय में 336 सहायक समीक्षा अधिकारियों (ARO) को समीक्षा अधिकारी (RO) बनाया जा रहा है। इसके साथ ही राज्यपाल ने वित्त और लेखा सेवा के 88 अधिकारियों की पदोन्नति को भी मंजूरी दी है। सचिवालय में कई अधिकारियों को विशेष सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर भी प्रमोट किया गया है।

अधिकारी का नाम नई तैनाती/पद
विवेक श्रीवास्तव सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण
योगानंद पांडेय अपर जिला मजिस्ट्रेट (सिटी), अयोध्या
प्रदीप कुमार यादव अपर नगर आयुक्त, सहारनपुर नगर निगम