UP को मिले 29 नए IAS अधिकारी, 2010 से 2012 बैच के PCS अफसरों की हुई पदोन्नति; देखें पूरी लिस्ट

UP: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने 29 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों को आईएएस (IAS) कैडर में प्रमोट कर दिया है। नियुक्ति विभाग ने मंगलवार रात, 30 जून 2026 को इसके आधिकारिक आदेश जारी

UP: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने 29 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों को आईएएस (IAS) कैडर में प्रमोट कर दिया है। नियुक्ति विभाग ने मंगलवार रात, 30 जून 2026 को इसके आधिकारिक आदेश जारी किए। यह पदोन्नति भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की मंजूरी के बाद की गई है।

यह प्रमोशन 2010 से 2012 बैच के उन अधिकारियों के लिए था जो लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। इस पूरी प्रक्रिया के लिए 10 जून 2026 को दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक हुई थी। इस बैठक में यूपी के मुख्य सचिव एस पी गोयल, कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार और नियुक्ति एवं कार्मिक सचिव एम देवराज समेत कई बड़े अधिकारी शामिल थे।

इन अधिकारियों का चयन उनकी वरिष्ठता, सर्विस रिकॉर्ड और खाली पदों के आधार पर किया गया है। यह प्रमोशन 2025 की चयन सूची के लिए है, जिसमें 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच खाली हुए पदों को भरा गया है। नए प्रमोटेड अधिकारियों को 2022 का आईएएस बैच दिया गया है और वे शुरुआत में प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि अनुभवी अफसरों के उच्च पदों पर आने से सरकारी कामों की रफ्तार बढ़ेगी और शासन व्यवस्था और बेहतर होगी। राज्य सरकार अब इन अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने की तैयारी में है, जिसके लिए जल्द ही ट्रांसफर लिस्ट जारी की जा सकती है।

आईएएस प्रमोशन के साथ-साथ सरकार ने सचिवालय के 336 सहायक समीक्षा अधिकारियों (ARO) को समीक्षा अधिकारी (RO) बनाया है। इसके अलावा यूपी वित्त एवं लेखा सेवा के 88 अधिकारियों और कई अन्य अफसरों को विशेष सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर प्रमोट किया गया है।

प्रमोट होने वाले मुख्य अधिकारियों की सूची नीचे दी गई है:

अधिकारी का नाम वर्तमान पद/विभाग
डॉ. विश्राम अपर आयुक्त, मिर्जापुर मंडल
अशोक कुमार कनौजिया संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण
पुष्प राज सिंह सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण
संजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुजफ्फरनगर
राज कुमार द्विवेदी अपर आयुक्त, विंध्याचल मंडल
राकेश कुमार पटेल अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल
सुशीला अपर आयुक्त, कानपुर मंडल
वैभव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (राजस्व), कुशीनगर
विवेक श्रीवास्तव सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण