UP में सड़क हादसे में दुकानदार गंभीर, लखनऊ-बलिया मार्ग पर कार ने मारी टक्कर

UP/Nizamabad : लखनऊ-बलिया मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा ग्राम सभा में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे एक दुकानदार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दुकानदार की हालत काफी गंभी

UP/Nizamabad : लखनऊ-बलिया मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा ग्राम सभा में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे एक दुकानदार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दुकानदार की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब आठ बजे की है। 50 वर्षीय दिलशेर अहमद हादसे का शिकार हुए, जिन्हें कार ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिलशेर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।