UP में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन, आजाद समाज पार्टी के नेता मनोहर सिंह कलेर हाउस अरेस्ट

UP : नीट पेपर लीक मामले को लेकर लखनऊ में होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस एक्शन में नजर आई है। भीरा पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के भावी विधानसभा प्रत्याशी मनोहर सिंह कलेर को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है। यह कार्रव

UP : नीट पेपर लीक मामले को लेकर लखनऊ में होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस एक्शन में नजर आई है। भीरा पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के भावी विधानसभा प्रत्याशी मनोहर सिंह कलेर को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है। यह कार्रवाई उन्हें लखनऊ जाने से रोकने के लिए की गई है।

जानकारी के मुताबिक, 26 जुलाई को लखनऊ में नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन होना है। मनोहर सिंह कलेर इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने 25 जुलाई को उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश और बिहार में नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्र संगठन, विपक्षी दल और वकील सड़कों पर हैं। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे हैं। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई हैं और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।