UP में NEET अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगा 50% डिस्काउंट, एडमिट कार्ड दिखाने पर आधी कीमत में मिलेगा टिकट
UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने NEET की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज और सिटी बसों के टिकट पर 50 प्रतिशत क
UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने NEET की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज और सिटी बसों के टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह फैसला उन छात्रों की मदद के लिए लिया गया है जिन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में परेशानी हो रही थी।
यह सुविधा 19 जून की आधी रात से शुरू होगी और 21 जून की आधी रात तक उपलब्ध रहेगी। 21 जून को होने वाली NEET re-examination के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है। छूट पाने के लिए छात्रों को यात्रा के दौरान अपना NEET एडमिट कार्ड दिखाना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) और सिटी बसों में यह नियम लागू रहेगा।
मुख्यमंत्री ने एक हाई-लेवल मीटिंग के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छात्रों को परिवहन में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही, जो छात्र दूसरे जिलों में परीक्षा देने जा रहे हैं और उनके पास रुकने की जगह नहीं है, उनके लिए अस्थायी आवासीय व्यवस्था करने के आदेश भी दिए गए हैं।
परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह और परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन सिंह ने इस संबंध में सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा की पवित्रता और पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए NTA के नियमों का पालन होगा। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि यूपी के 59 जिलों में करीब 3.5 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।