UP के पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को मिला ‘योग गौरव सम्मान’, लखनऊ में हुए सम्मानित
UP/Hardoi : हरदोई के रहने वाले पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें लखनऊ में ‘योग गौरव सम्मान’ से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें समाज में योग के प्रति जागरूकता फ
UP/Hardoi : हरदोई के रहने वाले पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें लखनऊ में ‘योग गौरव सम्मान’ से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया है।
अभिनीत मौर्य न केवल पर्वतारोहण में सक्रिय हैं, बल्कि उन्होंने अपने अभियानों के दौरान योग और ध्यान के महत्व को भी लोगों तक पहुँचाया है। इसी खास योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।