UP में फिर लौटेगा मानसून, 17 जुलाई से होगी बारिश; IMD ने जताया उम्मीद

UP: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। IMD के मुताबिक 17 जुलाई से राज्य में एक बार फिर मानसूनी बारिश शुरू

UP: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। IMD के मुताबिक 17 जुलाई से राज्य में एक बार फिर मानसूनी बारिश शुरू होने की उम्मीद है।

फिलहाल यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं हो रही है। 14 जुलाई तक के आंकड़ों के मुताबिक 75 में से 58 जिलों में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। इसका मुख्य कारण मानसून ट्रफ का हिमालय की पहाड़ियों की तरफ खिसकना और पाकिस्तान की तरफ से आने वाली सूखी हवाएं हैं, जिसकी वजह से हवा में नमी कम हो गई है। इस वजह से लोगों को भारी उमस और बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 17 से 19 जुलाई के बीच मानसूनी गतिविधियां फिर से तेज होंगी। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के साथ-साथ पूर्वी यूपी में बारिश बढ़ेगी।

क्षेत्रवार बारिश का अनुमान इस प्रकार है:

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश: 17 से 19 जुलाई के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 18 जुलाई से व्यापक स्तर पर बारिश की संभावना है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 18 और 19 जुलाई को भारी बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि 20 जुलाई तक छिटपुट बारिश जारी रहेगी।

आज 15 जुलाई को यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 16 जुलाई तक गर्मी और उमस बनी रहेगी। लखनऊ में आज बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं प्रयागराज में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।