UP में मानसून मेहरबान, लखनऊ-अयोध्या समेत 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
UP: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिससे प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश का दायरा बढ़ गया है। रविवार से ही कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली
UP: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिससे प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश का दायरा बढ़ गया है। रविवार से ही कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक 19 जुलाई से 24 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में व्यापक रूप से बारिश होगी। 25 जुलाई को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि पूर्वी यूपी में भी तेज वर्षा का अनुमान है। कई जिलों में बारिश के साथ बिजली कड़कने और 60-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
लखनऊ में सोमवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। यहाँ तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास है लेकिन उमस ज्यादा होने की वजह से यह 33 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बाराबंकी के एल्गिन ब्रिज पर 12 सेमी और हमीरपुर के राठ में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने मेरठ, आगरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, अयोध्या, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, चंदौली, आजमगढ़, सोनभद्र, वाराणसी और प्रयागराज जैसे जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट दिया है। प्रशासन ने लोगों को जरूरी सलाह दी है कि वे बिना काम के बाहर न निकलें और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।