UP में मानसून की दस्तक, लखनऊ-गोरखपुर समेत 60 जिलों में बारिश से गिरा पारा, IMD ने जारी किया Orange Alert
UP: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मानसून ने आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। राज्य के करीब 60 जिलों में झमाझम बारिश हुई जिससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश की वजह से तापमान में 5 से 8 डिग्री तक की
UP: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मानसून ने आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। राज्य के करीब 60 जिलों में झमाझम बारिश हुई जिससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश की वजह से तापमान में 5 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लू का असर पूरी तरह खत्म हो गया है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून इस बार अपने तय समय से 12 दिन देरी से आया है, जो पिछले 16 सालों में सबसे धीमी रफ्तार है। लखनऊ क्षेत्रीय मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि बिहार और पूर्वी यूपी के ऊपर बने एक चक्रवाती दबाव के सिस्टम की वजह से मानसून की एंट्री हुई। मानसून सबसे पहले गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती के रास्ते राज्य में घुसा और अब यह अयोध्या तक फैल चुका है।
भारी बारिश और बिजली गिरने की खबरें देवरिया, पीलीभीत और ललितपुर जैसे जिलों से आई हैं। लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 यूनिट कम है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक पूरे राज्य में बारिश का अनुमान जताया है।
IMD ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है:
- Orange Alert: बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है।
- Yellow Alert: पीलीभीत, बरेली, सीतापुर, हरदोई, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मुरादाबाद में बारिश का अनुमान है।
बता दें कि 1 जून से 30 जून के बीच यूपी में बारिश की भारी कमी थी और औसत से 54% कम वर्षा दर्ज की गई थी। अब मानसून आने से किसानों में नई उम्मीद जगी है, हालांकि IMD के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार, जुलाई महीने में पूरे भारत में सामान्य से थोड़ी कम (करीब 94%) बारिश होने की संभावना है।