UP में 4200 करोड़ का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 13 दिन बाद ही धंसा, NHAI ने दी सफाई
UP/Unnao: लखनऊ और कानपुर के बीच बने नए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में खराबी आने से हड़कंप मच गया है। करीब 4200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 6-लेन हाईवे का एक बड़ा हिस्सा उन्नाव जिले के कोरारी इलाके के पास धंस गया
UP/Unnao: लखनऊ और कानपुर के बीच बने नए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में खराबी आने से हड़कंप मच गया है। करीब 4200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 6-लेन हाईवे का एक बड़ा हिस्सा उन्नाव जिले के कोरारी इलाके के पास धंस गया। हैरानी की बात यह है कि इस सड़क का उद्घाटन हुए अभी सिर्फ 13 दिन ही बीते थे।
इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई 2026 को रक्षा मंत्री Rajnath Singh, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने किया था। उद्घाटन के करीब दो हफ्ते बाद ही 25-26 जुलाई को सड़क के क्षतिग्रस्त होने की खबर सामने आई। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और निर्माण की क्वालिटी पर सवाल उठाए हैं।
मामले पर NHAI ने अपनी सफाई दी है। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रसाद वर्मा ने बताया कि सड़क धंसी नहीं है, बल्कि भारी बारिश की वजह से ऊपरी परत उखड़ गई है जिसे स्लिपेज कहा जाता है। उन्होंने कहा कि डामर की सड़कों पर बारिश के दौरान ऐसी तकनीकी समस्या आ सकती है, जबकि कंक्रीट की सड़कों में ऐसा कम होता है। NHAI ने यह भी साफ किया कि इस मामले में किसी अलग जांच की जरूरत नहीं है।
प्रोजेक्ट मैनेजर वी. कुंडू और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी कहा कि नया निर्माण होने के कारण बारिश में ऐसी दिक्कतें आ सकती हैं। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत तुरंत कर दी गई है और अब यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। इस 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण मुख्य रूप से PNC InfraTech Limited द्वारा किया गया था।