UP: लखनऊ-कानपुर बस यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, हाईवे का किराया घटा तो एक्सप्रेसवे का हुआ महंगा
UP/Lucknow : लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले बस यात्रियों के लिए किराए में बड़ा बदलाव हुआ है। 21 जुलाई 2026 से नई दरें लागू हो गई हैं, जिसमें कुछ यात्रियों को राहत मिली है तो कुछ को ज्यादा पैसे देने होंगे। यह फैसला उ
UP/Lucknow : लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले बस यात्रियों के लिए किराए में बड़ा बदलाव हुआ है। 21 जुलाई 2026 से नई दरें लागू हो गई हैं, जिसमें कुछ यात्रियों को राहत मिली है तो कुछ को ज्यादा पैसे देने होंगे। यह फैसला उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने एक सर्वे के बाद लिया है।
अगर आप सामान्य हाईवे के रास्ते लखनऊ से कानपुर जाते हैं, तो अब आपको कम किराया देना होगा। बसों के चारबाग के बजाय आलमबाग बस टर्मिनल से चलने की वजह से दूरी 90-93 किमी से घटकर 84 किमी रह गई है। इसी कारण हाईवे मार्ग का किराया 137 रुपये से घटाकर 123 रुपये कर दिया गया है।
दूसरी तरफ, एक्सप्रेसवे के रास्ते जाने वाले यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। एक्सप्रेसवे मार्ग का किराया सामान्य बसों से 18 रुपये ज्यादा होगा, जिससे यह करीब 155 रुपये हो जाएगा। किराया बढ़ने की मुख्य वजह एक्सप्रेसवे पर लगने वाला महंगा टोल टैक्स है। एक बस को आने-जाने के लिए 1405 रुपये का टोल देना पड़ता है।
लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने इन बदलावों की पुष्टि की है। वहीं, NHAI द्वारा निर्धारित टोल दरों में भी बदलाव किया गया है, जो सोमवार रात से लागू हो गए हैं। हाईवे पर बसों के लिए एक तरफ का टोल 340 रुपये है, जबकि एक्सप्रेसवे पर यह 935 रुपये है। उम्मीद है कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बसों का संचालन इसी हफ्ते शुरू हो जाएगा।