UP में सड़क हादसे में 5 यात्री घायल, लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बस
UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जब एक स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में बस में सवार पांच यात्री घायल हुए हैं। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ जब बस लखनऊ स
UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जब एक स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में बस में सवार पांच यात्री घायल हुए हैं। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ जब बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिससे बस बेकाबू होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद बस बैरियर तोड़ते हुए सीधे खाई में गिर गई। गनीमत यह रही कि बस नीचे गिरने के बाद पलटी नहीं, जिससे एक बहुत बड़ी अनहोनी टल गई।
हादसे की खबर मिलते ही यूपीडा (UPEIDA) के सुरक्षा अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला, लुहारी चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को बाहर निकाला। हादसे में अंकित यादव, आयुष मिश्रा, सिद्धार्थ सिंह, मोहम्मद खालिद और हर्ष भारद्वाज घायल हुए हैं। इन सभी को एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी फतेहाबाद भेजा गया है।
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार ने बताया कि यह घटना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 35.500 पर हुई। घटना के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।