UP में रेल यात्रियों को झटका, चारबाग स्टेशन पर काम के चलते 9 जोड़ी ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट
UP/Hardoi : लखनऊ जंक्शन और चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की वजह से हरदोई होकर गुजरने वाली नौ जोड़ी ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। यह बदलाव 24 जून से 13 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियो
UP/Hardoi : लखनऊ जंक्शन और चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की वजह से हरदोई होकर गुजरने वाली नौ जोड़ी ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। यह बदलाव 24 जून से 13 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों के रूट बदले हैं तो कुछ का संचालन सीमित कर दिया है।
उत्तर रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स लॉन्चिंग और अन्य तकनीकी बुनियादी ढांचे के काम के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा और विकास कार्यों को पूरा करने के लिए यह कदम जरूरी था। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की सही स्थिति और रूट की जांच जरूर कर लें।
प्रभावित ट्रेनों की पूरी जानकारी
| ट्रेन का नाम/नंबर | बदलाव का विवरण |
|---|---|
| 54337-38 लखनऊ-शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर | संचालन केवल आलमनगर स्टेशन तक सीमित रहेगा |
| 54331-32 लखनऊ-बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर | संचालन केवल आलमनगर स्टेशन तक सीमित रहेगा |
| 14307-08 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस | परिवर्तित मार्ग (आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर और उतरेटिया) से चलेगी |
| 14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस | परिवर्तित मार्ग (आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर और उतरेटिया) से चलेगी |
| 15073-74 त्रिवेणी एक्सप्रेस | परिवर्तित मार्ग (आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर और उतरेटिया) से चलेगी |
| 15075-76 त्रिवेणी एक्सप्रेस | परिवर्तित मार्ग (आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर और उतरेटिया) से चलेगी |
| 15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस | परिवर्तित मार्ग (आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर और उतरेटिया) से चलेगी |
| 15119-20 जनता एक्सप्रेस | परिवर्तित मार्ग (आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर और उतरेटिया) से चलेगी |
| 14229 प्रयागराज संगम-ऋषिकेश एक्सप्रेस | 25 जून से 13 सितंबर तक उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर मार्ग से चलेगी |
| 14230 ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस | 24 जून से 11 सितंबर तक आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से चलेगी |
| 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती रेलसेवा | मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर मार्ग से चलेगी, लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी (ऐशबाग और बादशाह नगर में ठहराव) |
| 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद रेलसेवा | मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर मार्ग से चलेगी, लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी (ऐशबाग और बादशाह नगर में ठहराव) |
| 12555 गोरखपुर-बठिंडा रेलसेवा | परिवर्तित मार्ग से चलेगी, लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा (ऐशबाग और बादशाह नगर में ठहराव) |