UP में ई-रिक्शा पलटने से चालक गंभीर घायल, लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हुआ हादसा

UP/Unnao: लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुँचाया गया। यह

UP/Unnao: लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुँचाया गया।

यह घटना आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। जानकारी के मुताबिक, ई-रिक्शा अचानक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। चोटें गहरी होने के कारण चालक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

क्षेत्र में ई-रिक्शा के बढ़ते हादसों को देखते हुए प्रशासन पहले से ही सख्त है। लखनऊ नगर निगम और पुलिस कमिश्नरेट ने ई-रिक्शा चालकों के लिए लाइसेंस और वेरिफिकेशन अनिवार्य किया है। ‘प्रोजेक्ट सेफ राइड’ के तहत अब केवल QR कोड वाले ई-रिक्शा को ही चलने की अनुमति है ताकि यात्रियों और चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।