UP में सड़क हादसे में टैंकर चालक की मौत, Lucknow-Bahraich हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा दुग्ध टैंकर

UP/Lucknow: लखनऊ-बहराइच हाईवे पर शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। फखरपुर इलाके के मरौचा में एक तेज रफ्तार दुग्ध टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में टैंकर चालक की केबिन में दबने से मौके पर

UP/Lucknow: लखनऊ-बहराइच हाईवे पर शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। फखरपुर इलाके के मरौचा में एक तेज रफ्तार दुग्ध टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में टैंकर चालक की केबिन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना शनिवार, 11 जुलाई 2026 की शाम को हुई। टैंकर संत पथिक विद्यालय के पास बेकाबू होकर खाई में जा गिरा और एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक बुरी तरह केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद चालक को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि मृतक चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।