UP के लम्भुआ में हिट एंड रन, साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

UP/Lambhua : लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा स्थि

UP/Lambhua : लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा स्थित शिव मंदिर के पास सुबह करीब 7 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक, 70 साल के बुजुर्ग अपनी साइकिल से जा रहे थे तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अब फरार मोटरसाइकिल सवार की तलाश में जुट गई है।

सड़क हादसों के बाद मौके से भागने वाले ड्राइवरों के लिए अब कानून काफी सख्त हो गया है। Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) के नए नियमों के तहत, अगर कोई ड्राइवर लापरवाही से हादसा करता है और पुलिस को बिना बताए भाग जाता है, तो उसे 10 साल तक की जेल और 7 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। वहीं, अगर ड्राइवर पुलिस को सूचना देता है और घायल की मदद करता है, तो सजा 5 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकती है।