UP में Kanwar Yatra को लेकर ट्रैफिक नियम बदले, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे समेत कई रास्ते बंद; देखें पूरी लिस्ट

UP: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साल 2026 की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। 30 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक पर पाबंदी लगाई जाएगी, जिससे दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून और सहारनपुर जाने वाले

UP: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साल 2026 की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। 30 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक पर पाबंदी लगाई जाएगी, जिससे दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून और सहारनपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रास्तों के बदलने की वजह से सफर का समय बढ़ेगा और बस व टैक्सी के किराए भी बढ़ सकते हैं।

प्रशासन ने साफ किया है कि 30 जुलाई से दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे और गंगा कैनाल रोड पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। 4 अगस्त से 12 अगस्त तक इन मुख्य रास्तों पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का यूपी वाला हिस्सा (यूपी गेट से काशी टोल प्लाजा तक) 7 अगस्त से 12 अगस्त तक पूरी तरह बंद रहेगा। भारी वाहनों के लिए यहां 29 जुलाई से ही पाबंदी लागू हो जाएगी।

मुजफ्फरनगर में 29-30 जुलाई की रात से 12 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। गाजियाबाद में भी 29 जुलाई से 12 अगस्त तक अलग-अलग चरणों में ट्रैफिक पाबंदियां लागू रहेंगी। कांवड़ियों के लिए अलग रास्ते तय किए गए हैं, लेकिन उन्हें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (NH-344G) पर चलने की अनुमति नहीं दी गई है।

तारीख/रूट पाबंदी का विवरण
30 जुलाई से दिल्ली-हरिद्वार हाईवे और गंगा कैनाल रोड पर भारी वाहन बंद
4 अगस्त से 12 अगस्त मुख्य रास्तों पर सभी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद
7 अगस्त से 12 अगस्त दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (यूपी हिस्सा) पूरी तरह बंद
29 जुलाई से 12 अगस्त मुजफ्फरनगर में भारी वाहनों की एंट्री बंद
29 जुलाई से 12 अगस्त गाजियाबाद में चरणबद्ध ट्रैफिक पाबंदियां

सुरक्षा के लिए गंगा कैनाल रोड के नहाने वाले घाटों पर पुलिस गोताखोर तैनात रहेंगे। रामपुर तिराहा पर अस्थायी पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं। यूपी पुलिस AI वाले CCTV कैमरे और डिजास्टर रिस्पांस टीम तैनात कर रही है। उत्तराखंड में प्रवेश के लिए हर श्रद्धालु के पास आधार कार्ड जैसा सरकारी पहचान पत्र होना जरूरी है। साथ ही यात्रा के दौरान नुकीले हथियार या बड़े त्रिशूल ले जाने की मनाही है।

यात्रियों की सुविधा के लिए UPSRTC अतिरिक्त बसें चलाएगा। रेलवे ने भी दिल्ली-सहारनपुर MEMU और दिल्ली-शामली DEMU सेवाओं को 30 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार तक बढ़ा दिया है। हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा और ऋषिकेश-दिल्ली शाहदरा के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।