UP में 6 साल से फरार 25 हजार का इनामी शिवम शर्मा गिरफ्तार, लखनऊ के ऐशबाग से दबोचा
UP/Kanpur: कानपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए छह साल से फरार चल रहे अपराधी शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. 25 हजार रुपये का इनामी शिवम शर्मा लखनऊ के ऐशबाग इलाके से पकड़ा गया है. इस गिरफ्तारी में कानपुर की
UP/Kanpur: कानपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए छह साल से फरार चल रहे अपराधी शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. 25 हजार रुपये का इनामी शिवम शर्मा लखनऊ के ऐशबाग इलाके से पकड़ा गया है. इस गिरफ्तारी में कानपुर की थाना कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने अहम भूमिका निभाई है.
पुलिस को मुखबिर से सटीक जानकारी मिली थी, जिसके बाद सर्विलांस की मदद से आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा गया. शिवम शर्मा एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ कानपुर के अलावा लखनऊ, वाराणसी और आगरा जैसे बड़े शहरों में कुल 31 मामले दर्ज हैं. वह साल 2020 में कोतवाली थाने के एक गैंगस्टर एक्ट मामले में फरार था.
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कोर्ट को गुमराह करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था और इसी के जरिए उसने जमानत हासिल की थी. पुलिस अब उसके पुराने मामलों और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है.