UP में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सफर हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाया टोल, देखें नई रेट लिस्ट

UP: कानपुर और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले लोगों की जेब पर अब बोझ बढ़ेगा। NHAI ने कानपुर-लखनऊ हाईवे (NH-27) पर टोल टैक्स में 30 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। ये नई दरें सोमवार, 20 जुलाई 2026 की आधी रात से लागू हो गई हैं।

UP: कानपुर और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले लोगों की जेब पर अब बोझ बढ़ेगा। NHAI ने कानपुर-लखनऊ हाईवे (NH-27) पर टोल टैक्स में 30 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। ये नई दरें सोमवार, 20 जुलाई 2026 की आधी रात से लागू हो गई हैं। खास बात यह है कि चालू वित्तीय वर्ष में यह दूसरी बार टोल बढ़ाया गया है।

NHAI के परियोजना निदेशक नकुल वर्मा ने बताया कि यह फैसला सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और हाईवे के ओवरले कार्य पर खर्च हुए 102 करोड़ रुपये के कारण लिया गया है। साथ ही लखनऊ से बनी तक 18 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे पर मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए भी यह कदम उठाया गया है। नवाबगंज टोल प्लाजा पर अब नए रेट लागू होंगे, जिसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी ली गई थी।

NH-27 (नवाबगंज टोल प्लाजा) की नई दरें

वाहन का प्रकार पुरानी दर (एक तरफा) नई दर (एक तरफा)
कार, जीप, वैन या हल्के वाहन ₹95 ₹100
हल्के वाणिज्यिक वाहन और मिनी बस ₹155 ₹160
बस और ट्रक (दो एक्सल) ₹330 ₹340
तीन एक्सल वाले वाणिज्यिक वाहन ₹360 ₹370
चार से छह एक्सल वाले वाहन ₹515 ₹535
सात या अधिक एक्सल वाले भारी वाहन ₹630 ₹650

पास बनवाने वालों के लिए भी कीमतें बढ़ गई हैं। मासिक पास की दरों में न्यूनतम 80 रुपये से लेकर अधिकतम 520 रुपये तक की वृद्धि हुई है। टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास अब 350 रुपये के बजाय 360 रुपये का होगा।

वहीं, अगर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की बात करें, तो वहां 14 जुलाई 2026 से ही टोल लागू है। एक्सप्रेसवे पर कार के लिए एक तरफा टोल 275 रुपये और वापसी का शुल्क 415 रुपये है। भारी वाहनों के लिए यह शुल्क 1020 रुपये तक है। यात्रियों को राहत देते हुए परिवहन निगम ने लखनऊ और कानपुर के बीच बस किराया 14 रुपये घटाकर 123 रुपये कर दिया है, जो 21 जुलाई से लागू हो गया है।