UP के कानपुर-लखनऊ हाईवे पर एक बाइक पर सवार मिले 5 लोग, बिना हेलमेट के जान जोखिम में डाल रहे फर्राटा

UP/Kanpur: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक बाइक चालक अपनी जान जोखिम में डालता नजर आया। इस बाइक पर चालक के साथ दो महिलाएं और दो छोटे बच्चे सवार थे। तीन पीढ़ियों को एक साथ बैठाकर बाइक चलाने का

UP/Kanpur: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक बाइक चालक अपनी जान जोखिम में डालता नजर आया। इस बाइक पर चालक के साथ दो महिलाएं और दो छोटे बच्चे सवार थे। तीन पीढ़ियों को एक साथ बैठाकर बाइक चलाने का यह मामला सामने आया है, जिसमें वाहन पूरी तरह ओवरलोड था।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बाइक चलाने वाले शख्स समेत किसी भी सवारी ने हेलमेट नहीं पहना था। मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार दोपहिया वाहन पर केवल दो लोगों के बैठने की अनुमति है, लेकिन यहाँ पांच लोग सवार थे। उत्तर प्रदेश में अब राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए ISI मार्क वाला हेलमेट पहनना अनिवार्य है। नियम तोड़ने पर 1000 रुपये का जुर्माना और 3 महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।

राज्य सरकार ने सुरक्षा नियमों को सख्त किया है और 14 जनवरी 2026 से डीलरों के लिए दो हेलमेट देना जरूरी कर दिया है। साथ ही 4 साल से ऊपर के बच्चों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। परिवहन विभाग वर्तमान में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान चला रहा है ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।

इसी बीच, 14 जुलाई 2026 को नया छह लेन वाला कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (NE-6) जनता के लिए खुलने जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस नए एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों और ऑटो-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस हाईवे पर ट्रैफिक की निगरानी के लिए 63 CCTV कैमरे और ऑटोमैटिक डिटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे नियम तोड़ने वालों के ई-चालान सीधे भेजे जाएंगे।