UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में गड़बड़ी के आरोप, PNC Infratech के शेयर तीन दिन में 13.94% गिरे
UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों ने PNC Infratech लिमिटेड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस विवाद के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई है और निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। भारती
UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों ने PNC Infratech लिमिटेड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस विवाद के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई है और निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे बाजार में कंपनी की साख प्रभावित हुई है।
इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 13 जुलाई 2026 को हुआ था और 14 जुलाई को इसे गाड़ियों के लिए खोल दिया गया। लेकिन उद्घाटन के महज 17 दिनों के भीतर ही सड़क धंसने की खबरें आने लगीं। 3 अगस्त 2026 को सड़क की सतह फिर खराब हुई, जिसके बाद NHAI ने जांच के आदेश दिए और तीन इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया। NHAI ने निर्माण एजेंसी, कंसल्टेंट और अधिकारियों के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।
NHAI ने PNC Infratech को ‘नॉन-परफॉर्मर’ घोषित करने के प्रस्ताव के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अगर यह कार्रवाई लागू होती है, तो कंपनी भविष्य में NHAI के किसी भी नए प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले पाएगी। साथ ही, प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता, टीम लीडर सुरेंद्र कुमार और रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार को हटा दिया गया है और उन पर दो साल तक किसी भी सरकारी प्रोजेक्ट में काम करने पर रोक लगा दी गई है। जब तक खराब हिस्से की मरम्मत नहीं हो जाती, एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली भी बंद रहेगी।
कंपनी के प्रमोटर प्रदीप कुमार जैन के भाई भाजपा सांसद नवीन जैन हैं, जो कंपनी में गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। कंपनी ने 7 अगस्त 2026 को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उन्हें अभी ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया है और मामला नोटिस के स्तर पर है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| शेयर गिरावट (3 दिन में) | 13.94% |
| अंतिम कारोबार मूल्य (5 अगस्त) | 239.76 रुपये |
| औसत मूल्य लक्ष्य (Target Price) | 277.40 रुपये से 282.50 रुपये |
| उच्चतम अनुमान | 349 रुपये |
| न्यूनतम अनुमान | 235 रुपये |
| मार्केट कैपिटलाइजेशन | 63.11 बिलियन रुपये |
| एक्सपर्ट रेटिंग | Strong Buy (13 Buy, 1 Hold) |
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.