UP में धंसे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बाद भी PNC इंफ्राटेक को मिले 3483 करोड़ के नए ठेके, NHAI के फैसले पर उठे सवाल

UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की खराब गुणवत्ता और सड़क धंसने के मामले में घिरी PNC इंफ्राटेक लिमिटेड को NHAI ने करीब 3483 करोड़ रुपये के दो नए हाईवे प्रोजेक्ट दे दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि कंपनी पर ‘नॉन-परफॉर्मर

UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की खराब गुणवत्ता और सड़क धंसने के मामले में घिरी PNC इंफ्राटेक लिमिटेड को NHAI ने करीब 3483 करोड़ रुपये के दो नए हाईवे प्रोजेक्ट दे दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि कंपनी पर ‘नॉन-परफॉर्मर’ घोषित करने की कार्रवाई और CBI जांच चल रही है, फिर भी उसे इतने बड़े ठेके सौंप दिए गए। इस फैसले के बाद अब NHAI की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

इस पूरे मामले की शुरुआत 13 जुलाई 2026 को एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद हुई। महज 13 दिन बाद 26 जुलाई को किमी 64 के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। 3 अगस्त तक एक्सप्रेसवे पर कुल आठ जगहों पर सड़क उखड़ने और धंसने की खबरें आईं। इसके बाद NHAI ने जांच शुरू की और 4 अगस्त को तीन इंजीनियरों को प्रोजेक्ट से हटा दिया। 5 अगस्त को NHAI ने PNC इंफ्राटेक को ‘नॉन-परफॉर्मर’ घोषित करने का प्रस्ताव देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया और टोल वसूली पर रोक लगा दी।

तकनीकी जांच के लिए IIT खड़गपुर के विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है। लखनऊ के इंजीनियरों का कहना है कि सड़क धंसने की वजह फाउंडेशन में मिट्टी की परतों को सही तरीके से न बिछाना हो सकता है। हालांकि, PNC इंफ्राटेक ने सफाई दी है कि भारी बारिश की वजह से 300 मीटर का हिस्सा प्रभावित हुआ था और अब मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। कंपनी का यह भी दावा है कि नोटिस का उनके नए प्रोजेक्ट्स की बोली लगाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कंपनी का इतिहास विवादों से भरा रहा है। अक्टूबर 2024 में CBI रिश्वत मामले के बाद इसे नए टेंडर से प्रतिबंधित किया गया था। इसके अलावा छतरपुर में अवैध खनन के लिए 104 करोड़ का जुर्माना और आगरा-फिरोजाबाद एक्सप्रेसवे के धंसने के आरोप भी कंपनी पर लगे रहे हैं। बता दें कि PNC इंफ्राटेक के मालिक प्रदीप जैन, भाजपा राज्यसभा सांसद नवीन जैन के भाई हैं।

प्रोजेक्ट और शेयर बाजार की जानकारी

विवरण जानकारी
नए प्रोजेक्ट्स की कीमत ₹3483 करोड़ (2 HAM प्रोजेक्ट्स)
समझौते की तारीख 16 जुलाई 2026
वर्तमान शेयर मूल्य (5 अगस्त) ₹255.30
औसत टारगेट प्राइस ₹277.40
मार्केट कैप ₹6558.58 करोड़
पुराना टारगेट (अप्रैल 2026) ₹394 – ₹444

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.